Ration Card ekyc: राशन कार्ड धारकों को जल्द करवाना होगा ई केवाईसी तभी मिलेगा राशन

Ration Card ekyc 2025: अगर आप एक राशन कार्ड धारक है तो आपको बता दे की अब आपको राशन प्राप्त करने के लिए अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाना जरुरी है। अगर आप समय पर ई केवाईसी नहीं करवाते है तो आपको राशन नहीं मिलेगा और आपका नाम आपके परिवार के राशन कार्ड से भी हटा दिया जायेगा।

राशन कार्ड ई केवाईसी करना बहुत जरुरी है। ई केवाईसी करवाने के लिए आपको बहुत अधिक डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड देना है और उसकी मदद से आपकी ई केवाईसी हो जाएगी। जिन राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी करने के बारे में जानकारी नहीं है वे इस आर्टिकल के माध्यम से अपनी ई केवाईसी करवा सकते है जहाँ पर ई केवाईसी करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है।

Ration Card ekyc

देश के 80 करोड़ से अधिक लोग राशन कार्ड धारक है और राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ ले रहे है। सरकार ने भरष्टाचार को कम करने के लिए राशन कार्ड में ई केवाईसी की प्रक्रिया को शुरू किया है। पहले जो लोग गलत तरीके से इस कार्ड योजना का लाभ ले रहे थे अब वे इस योजना का गलत तरीके से लाभ नहीं ले सकते है। इस योजना का लाभ केवल वे ही ले सकते है जो इसके लिए पात्र है।

BOB Personal loan apply online: बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ऐसे लें

राशन कार्ड एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जो लगभग हर व्यक्ति के पास होता है। इस कार्ड की मदद से सरकारी कई प्रकार के लाभ नागरिकों को देती है जैसे की राशन, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आदि। भारत सरकार ने भर्ष्टाचार को कम करने के लिए राशन कार्ड ई केवाईसी को शुरू किया है ताकि सही नागरिकों की पहचान की जा सके।

Ration Card ekyc Highlight

आर्टिकलराशन कार्ड की ई केवाईसी कैसे करें
योजनाराशन कार्ड योजना
लाभार्थीदेश के नागरिक
मोडऑनलाइन

राशन कार्ड ई केवाईसी की विशेषताएं

जैसा की हम जानते है की एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में होता है इसलिए यह ई केवाईसी भी परिवार के सभी सदस्यों को करवानी होगी। ई केवाईसी करने के लिए आपको अपना फिंगर प्रिंट देना होता है और आपको अपना आधार कार्ड नंबर देना होता है। ई केवाईसी करने में सिर्फ 10 मिनट से भी कम का समय लगता है।

ऐसे लोग जो गलत तरीके से राशन कार्ड का लाभ ले रहे थे अब ई केवाईसी करने के बाद वे इस कार्ड का लाभ नहीं ले सकते है अब लाभ सिर्फ उन्हें ही मिलेगा जो इसके लिए पात्र होते है। अगर आप समय पर अपनी राशन कार्ड ई केवाईसी नहीं करवाते है तो आपका नाम राशन कार्ड से हट सकता है इसलिए जल्द से जल्द इसे करवा ले।

बहुत से लोग अपने घर से दूर किसी दुसरे राज्य में या जिले में रहते है। आपको बता दे की राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाने के लिए आपको दूर से घर आने की जरूरत नहीं है आप जिस राज्य में या शहर में रहते है उसी जगह पर राशन डीलर के पास जाकर ई केवाईसी करवा सकते है। इसलिए आपको घर आने का समय और पैसा बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

अंतिम तारीख क्या है

आपको बता दे की राशन कार्ड ई केवाईसी करने की अंतिम तारीख सरकार ने रखी है इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 है। अगर आपने अभी तक अपने कार्ड की ई केवाईसी नहीं करवाई है तो आपको इस तारीख से पहले पहले करवाना होगा। सरकार ने यह तारीख पहले की तुलना में आगे बढाई है ताकि जो लोग बचे हुए है वे भी अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवा सके।

ई केवाईसी करने के लिए डॉक्यूमेंट

अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करने के लिए आपको बहुत अधिक डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं है आपके पास बस आपका आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर होना जरुरी है। अगर आप घर से दूर है तो आप ये नंबर अपने मोबाइल पर मंगवा सकते है और उसके बाद राशन कार्ड डीलर को देकर अपनी ई केवाईसी करवा सकते है।

NREGA Mistol 2025: नरेगा मिसटोल ऑनलाइन चेक करें

राशन कार्ड की ई केवाईसी कैसे करवाएं?

इसके लिए आपको सबसे पहले राशन डीलर के पास जाना होगा। आपके पास जो राशन कार्ड डीलर है आप उसके बाद जा सकते है। अगर आप घर से दूर दुसरे राज्य में है तो आप वहां पर राशन कार्ड डीलर के पास जा सकते है। डीलर के पास जाने के बाद आपको उसे मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और अपना फिंगर प्रिंट देना होगा जिसे वह पोस मशीन में डालेगा और आपकी ई केवाईसी तुरंत कर देगा। बस इतना ही आपको करना है और आपकी ई केवाईसी हो जाएगी।

राशन कार्ड ई केवाईसी स्टेटस चेक करें

  • अपनी ई केवाईसी का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • उसके बाद राशन कार्ड ई केवाईसी स्टेटस के आप्शन पर आपको आना होगा।
  • यहाँ पर आपको कुछ जानकारी जैसे की आधार कार्ड, मोबाइल नंबर देने हो सकते है।
  • उसके बाद आपको ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
  • फिर आपके सामने yes आ जायेगा अगर आपकी ई केवाईसी हो गई है तो।
  • अगर ई केवाईसी नहीं हुई है तो आपको इसकी जानकारी भी यहाँ पर दिखाई देगी।

निष्कर्ष

देश का कोई भी नागरिक इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवा सकता है। आप अपने राशन डीलर के पास जाकर इसे आसानी से करवा सकते है। ई केवाईसी करवाने के बाद सिर्फ पात्र लोग ही राशन कार्ड का लाभ ले सकते है और इससे सरकार को राशन कार्ड धारकों का सही आंकड़ा भी मिल पायेगा। राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को अपनी ई केवाईसी करवानी होगी।

FAQs

राशन कार्ड की ई केवाईसी क्या है?

ई केवाईसी करने का पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य भर्ष्टाचार को कम करना है और पात्र लोगों को ही राशन कार्ड योजना का लाभ देना है।

ई केवाईसी करने की अंतिम तारीख क्या है?

31 दिसम्बर 2024 ई केवाईसी करने की अंतिम तारीख है।

ई केवाईसी कैसे करें?

आप राशन डीलर के पास जाकर अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करवा सकते है।

Leave a Comment

Join WhatsApp

sarkari yojana