Ladli Behna Yojana list 2025: जो महिलाएं लाडली बहना योजना की लाभार्थी है उनके लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश सरकार ने नई लाडली बहना योजना लिस्ट 2025 को जारी कर दिया है। जो महिलाएं इस योजना की लिस्ट का इन्तजार कर रही थी वे ऑनलाइन इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है।
जिन महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना की लिस्ट में आ जाता है वे सरकार के द्वारा दिए जाने वाले 1250 रूपये के लिए पात्र बन जाती है। लिस्ट में नाम आने से यह राशी सीधे पात्र महिला के बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जाएगी। अगर आप भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र है तो आप सूचि में नाम चेक कर सकते है।
प्रतिमहीने सरकार यह राशी महिलाओं को देती है लेकिन बहुत से महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लिस्ट को चेक करना नहीं आता है इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको लिस्ट को चेक करने के बारे में जानकारी देंगे ताकि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से सूचि में अपना नाम चेक कर सके।
Ladli Behna Yojana list 2025
समय समय पर सरकार महिलाओं की वित्तीय मदद करने के लिए योजना लेकर आती है इन्ही मेसे एक एक लाडली बहना योजना है। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रूपये की राशी सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजती है। वर्ष 2023 में इस योजना को शुरू किया गया था।
अगर आपने अभी तक लाडली बहना योजना के लिए आवेदन नहीं किआ है तो आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। आपके द्वारा आवेदन करने के बाद आपका नाम लाडली बहना योजना लिस्ट में जोड़ दिया जायेगा। इस सूचि को आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते है।
आर्टिकल का नाम | लाडली बहना योजना लिस्ट |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | महिलाएं |
लाभ | 1250 रूपये प्रतिमाह |
मोड | ऑनलाइन |
वर्ष | 2025 |
ऑफिसियल वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना लिस्ट का लाभ
इस लिस्ट का लाभ यह होता है की महिलाओं को यह पता लगाने में आसानी रहती है की कोन कोन महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए पात्र है क्यूंकि इस लिस्ट में केवल उन्ही महिलाओं का नाम जोड़ा जाता है जो लाडली बहना योजना के लिए पात्र होती है। विधवा, परित्यक्ता, विवाहिता आदि महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है।
लाडली बहना योजना लिस्ट में नाम आने के बाद सरकार प्रतिमाह महिला के खाते में इस योजना के तहत दी जाने वाली राशी ट्रान्सफर कर देगी। स्टेटस के माध्यम से महिला अपना पैसा भी चेक कर सकती है।
NREGA Attendance Online 2025: ऑनलाइन मनरेगा की हाजिरी देखें
आवेदन के लिए पात्रता
इस लाडली बहना योजना लिस्ट में केवल उन्ही महिलाओं का नाम होगा जो इस योजना के लिए पात्र है। योजना के लिए पात्रता इस प्रकार से है:
- महिला मध्य प्रदेश की निवासी हो।
- आवेदक महिला विवाहिता, परित्यक्ता, विधवा हो सकती है।
- आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक हो।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक ना हो।
- सरकारी कर्मचारी या फिर आयकर दाता पात्र नहीं है।
डॉक्यूमेंट
लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आपको आवेदन करना होगा जिसके लिए आपके पास कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- फोटो
- निवास प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- परिवार की समग्र आईडी
- खुद की समग्र आईडी
लाडली बहना योजना की लिस्ट कैसे देखें?
मध्य प्रदेश सरकार ने सूचि को चेक करने के लिए पोर्टल को शुरू किए हुआ है जिसके माध्यम से आप घर बैठे इस सूचि में अपना नाम चेक कर सकते है:
- सूचि चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर आना होगा।
- योजना के पोर्टल पर आपको कई प्रकार के आप्शन दिखाई देंगे लेकिन सूचि चेक करने के लिए आपको अंतिम सूचि के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- इस पेज पर आने के बाद आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और केप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो आपको दर्ज करना होगा।
- इसके बाद इसे वेरीफाई करना होगा और वेरीफाई करने के बाद आपके सामने लिस्ट आ जाएगी।
- आप इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते है।
नाम लिस्ट में नहीं है क्या करें?
अगर आपका नाम लाडली बहना योजना लिस्ट में नहीं है तो आपको इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद सरकारी अधिकारी आपका नाम लिस्ट में जोड़ देंगे। आवेदन आप निम्न प्रकार से कर सकते है:
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फॉर्म लेना होगा।
- आप यह फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड कार्यालय या ग्राम पंचायत से ले सकते है।
- आपको इस फॉर्म को भरना होगा और जरुरी डॉक्यूमेंट आपको इस फॉर्म के साथ अटेच करना होगा।
- इसके बाद इस फॉर्म को वहीँ पर जमा करवा देना है।
- सरकारी अधिकारी आपके फॉर्म को ऑनलाइन कर देंगे और इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा।
- आवेदन होने के बाद आप स्टेटस के माध्यम से अपना आवेदन ट्रैक कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको लाडली बहना योजना में आवेदन करने में या फिर आपको इस योजना की लिस्ट को चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। इसलिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के आप्शन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा इस पेज पर आपको विभाग के हेल्पलाइन नंबर दिखाई देंगे जिन पर आप सम्पर्क कर सकते है।