PM Kisan Yojana 19th installment date 2025: देश के लगभग 10 करोड़ से अधिक किसान सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे है। पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं क़िस्त सरकार ने 5 अक्टूबर 2024 को जारी कर दी थी लेकिन वर्ष 2025 में इस योजना की 19वीं क़िस्त आने वाली है।
जो भी किसान पीएम किसान का लाभार्थी है और वह इस योजना के लिए पात्र है तो सीधे उसके बैंक खाते में 2000 रूपये की क़िस्त ट्रान्सफर कर दी जाएगी। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि 2025 के तहत किसानो को 6000 रूपये की राशी देती है।
किसानो के लिए आज हम यह आर्टिकल लेकर आये है जिसके माध्यम से किसानो को पीएम किसान सम्मान निधि 19वीं किस्त 2025 के बारे में हम विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए किसानो से यह निवेदन है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़े ताकि उन्हें पीएम किसान योजना के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से मिल सके।
PM Kisan Yojana 19th installment date 2025
किसानो के लिए भारत सरकार ने अनेक प्रकार की योजना चला रखी है लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इनमे सबसे अधिक ख़ास योजना है। आपको बता दे की किसान पोर्टल पर अभी तक ऑफिसियल तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2025 में किसानो के खाते में 19वीं क़िस्त आने वाली है।
किसानो को डीबीटी के माध्यम से यह क़िस्त दी जाएगी इसलिए किसानो को पीएम किसान डीबीटी इनेबल करना जरुरी होगा तभी उनके खाते में क़िस्त का पैसा आएगा। आप अपने आधार कार्ड की मदद से यह डीबीटी इनेबल कर सकते है।
PM Kisan Yojana 19th installment date 2025 Highlight
आर्टिकल का नाम | पीएम किसान 19वीं क़िस्त |
योजना | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
राशी | 6000 रूपये |
लाभार्थी | किसान |
मोड | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान सम्मान निधि 2025
वर्ष 2019 में भारत सरकार ने पीएम किसान योजना को शुरू किया था। किसानो को इस योजना में 6000 रूपये दिए जाते है जो प्रतेक चार महीने के अंतराल पर 2000-2000 रूपये की किस्तों के माध्यम से दिए जाते है। करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे है। जिन किसानो के पास खेती करने के लिए जमीन है या फिर नहीं है वे सभी किसान इस योजना का लाभ ले सकते है।
ई-केवाईसी है जरुरी
बहुत जल्द सरकार पीएम किसान के तहत किसानो के खाते में 2000 रूपये ट्रान्सफर करने वाली है जो 19वीं क़िस्त के होंगे इसलिए आपको जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी पीएम किसान ई केवाईसी करवा लेनी चाहिए जिससे आपके खाते में सीधे पैसा आ जायेगा। आप अपने आधार कार्ड की मदद से किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपनी ई केवाईसी कर सकते है।
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्रता
आपको बता दे की जो पात्र किसान है केवल उन्ही का नाम पीएम किसान की 19वीं क़िस्त में होगा। जो किसान छोटे और सीमांत श्रेणी के तहत आते है जिनके परिवार की स्थिति बेहतर नहीं है वे सभी किसान इस योजना के लिए पात्र है। सरकारी कर्मचारी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते है। किसानो की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए किसान के पास जरुरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
पीएम किसान सम्मान निधि डॉक्यूमेंट
अगर आपका नाम 19वीं किस्त में नहीं है तो आपको आवेदन करना होगा जिसके लिए आपको कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे जो इस प्रकार से है:
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण
- आय प्रमाण
- आयु प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
पीएम किसान सम्मान निधि 19वीं किस्त 2025 कैसे देखें?
जैसे ही सरकार 19वीं क़िस्त को जारी करती है तो इसकी जानकारी सरकार के द्वारा ऑफिसियल पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी जिसके बाद आप ऑनलाइन अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर सकते है। सूचि में नाम चेक करने के लिए आप निम्न स्टेप फॉलो कर सकते है:
- पीएम किसान योजना की 19वीं क़िस्त को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले किसान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाभार्थी सूचि के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- इस पेज पर आने के बाद आपको अपना राज्य सबसे पहले सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद जिला, ब्लोक, गाँव आदि को सेलेक्ट करना है और गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद आपके सामने पीएम किसान 19वीं किस्त आ जाएगी।
- आप इस क़िस्त में अपना नाम आसानी से देख सकते है।
पीएम किसान सम्मान निधि 19वीं किस्त स्टेटस कैसे देखें?
- स्टेटस चेक करने के लिए आपको किसान पोर्टल पर आना होगा।
- स्टेटस के माध्यम से आप पीएम किसान 19वीं किस्त का पैसा चेक कर सकते है।
- पोर्टल के होम पेज पर आपको लाभार्थी स्टेटस के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नए पेज ओपन हो जायेगा जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।
- इतना करने के बाद आपके सामने 19वीं किस्त का आपका स्टेटस आ जायेगा।
- इसमें आप 19वीं किस्त का पैसा चेक कर सकते है।