Nrega Shikayat online: देश के करोड़ो लोग नरेगा योजना का लाभ ले रहे है लेकिन उन्हें यह नहीं पता है की वे किस प्रकार से अपनी नरेगा से जुड़ी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है। जी हाँ दोस्तों आपने सभी सुना अब आप नरेगा योजना से जुड़ी अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है।
बहुत लोगों को अपनी बात सरकार तक पहुंचानी होती है लेकिन उन्हें नहीं पता होता है की नरेगा के हेल्पलाइन नंबर क्या है या फिर नरेगा की शिकायत ऑनलाइन कैसे दर्ज करवा सकते है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से नरेगा शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए आप इसे पूरा पढ़ सकते है।
Nrega Shikayat online 2025
नरेगा से लोगों को रोजगार मिला है लेकिन बहुत बार एसा होता है की उन्हें समय पर पैसा नहीं मिलता है, या फिर नरेगा में उनका नाम नहीं जोड़ा जाता है। इस स्थिति में उन्हें सरकारी अधिकारीयों से शिकायत करनी चाहिए लेकिन उन्हें शिकायत करने के बारे में जानकारी नहीं होती है।
लेकिन आपको यह जानकर खुसी होगी की अब आप ऑनलाइन नरेगा पोर्टल के माध्यम से नरेगा शिकायत को दर्ज करवा सकते है या फिर आप नरेगा के शिकायत हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते है। आप चाहे देश के किसी भी राज्य से हो इस आर्टिकल के माध्यम से सभी राज्य के लोग शिकायत दर्ज करवा सकते है।
PM Kisan Yojana 19th installment date 2025: 19वीं क़िस्त की तारीख जारी
Nrega Shikayat 2025 Highlight
आर्टिकल | नरेगा शिकायत दर्ज कैसे करें |
योजना | मनरेगा योजना |
राज्य | सभी राज्यों के लिए |
लाभार्थी | नरेगा लाभार्थी |
लाभ | ऑनलाइन शिकायत दर्ज |
ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा योजना क्या है?
नरेगा अधिनियम 2005 के तहत भारत सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। नरेगा योजना में लोगों को सरकार 100 दिन का रोजगार देती है। इस योजना की ख़ास बात यह है की जो इस योजना के काम मिलता है वह गारंटी के साथ मिलता है यानी की गारंटी के साथ रोजगार मिलता है। जिन लोगों ने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है वे फॉर्म भरकर नरेगा योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
कब नरेगा शिकायत दर्ज करें?
नरेगा शिकायत दर्ज करने के कई कारण हो सकते है। जैसे की कई बार नरेगा का मेट नरेगा धारकों को समय पर पैसा नहीं देता है या फिर उनकी हाजिरी काट लेता है। कई बार नरेगा मजदूरो को काम नहीं मिलता है, या फिर ग्राम पंचायत के द्वारा उनके जॉब कार्ड नहीं बनाये जाते है। अगर जॉब कार्ड बना भी दिए जाते है तो उनमे गलत जानकारी दर्ज की जाती है।
जो लोग अनपढ़ होते है कुछ लोग उनके नाम पर दुसरे लोगों का गलती जॉब कार्ड बना देते है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते है और समय पर उनके खाते में पैसा भी नहीं आ पाता है। ऐसे में आप सरकार से नरेगा में हो रही धांधली के बारे में शिकायत दर्ज करवा सकते है।
ऑनलाइन नरेगा शिकायत दर्ज कैसे करें?
- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिए आपको नरेगा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिकायत रजिस्टर के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस आप्शन पर आते है तो आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा।
- इस नए पेज पर आने के बाद आपको सबसे पहले शिकायत का प्रकार सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आपको अपना राज्य, जिला, ब्लोक, गाँव, पंचायत आदि को सेलेक्ट करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमे आपको अपनी शिकायत को लिखना है।
- इतना करने के बाद आपको सेव कम्प्लीट के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आपकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी।
NREGA NMMS app Download: मनरेगा के लिए अटेंडेंस ऐप डाउनलोड करें
नरेगा शिकायत स्टेटस कैसे देखें?
ऑनलाइन नरेगा शिकायत दर्ज करने के बाद आप इसका स्टेटस ऑनलाइन ही चेक कर सकते है :
- ऑनलाइन नरेगा शिकायत स्टेटस चेक करने के लिए आपको नरेगा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- होम पेज पर आपको शिकायत की जाँच निवावरण के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज ओपन होगा जहाँ पर आपको अपनी शिकायत आईडी को दर्ज करना है।
- और चेक स्टेटस पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपकी शिकायत की स्थिति आ जाएगी।
नरेगा शिकायत नंबर क्या है?
शिकायत दर्ज करने का सबसे सरल तरीका जो होता है वह है हेल्पलाइन नंबर की मदद से। आप नरेगा पोर्टल के माध्यम से अपने राज्य के अनुसार हेल्पलाइन नंबर देख सकते है। नरेगा शिकायत नंबर जानने के लिए आप निम्न स्टेप को फॉलो कर सकते है:
- नरेगा शिकायत हेल्पलाइन नंबर चेक करने के लिए आपको नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- इसके बाद आपको कांटेक्ट लिस्ट के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा।
- इस पेज पर आपको राज्य का नाम, उसके सामने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दिखाई देंगी।
- आप अपने राज्य के नरेगा हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट करके अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है।