MGNREGA Wage rate 2025: नरेगा योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत कार्य करने वाले नागरिकों को सरकार के द्वारा प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। यह मजदूरी अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रकार से दी जाती है। नरेगा में मजदूरी के तहत दी जाने वाली यह राशी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रान्सफर की जाती है यानि की बिचोलिये आपकी आय नहीं ले सकते।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मनरेगा मजदूरी रेट 2025 को जारी कर दिया है अगर आप भी नरेगा के लाभार्थी है और आप नई दर चेक करना चाहते है तो आप नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते है और पीडीऍफ़ फोर्मेंट में मनरेगा मजदूरी रेट को डाउनलोड भी कर सकते है। जिनको चेक नहीं करना आता है वे इस आर्टिकल को पढ़ सकते है जहाँ पर पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।
MGNREGA Wage rate 2025
जैसा की हम जानते है की नरेगा योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही अच्छी कल्याणकारी योजना है जिसके तहत सरकार के द्वारा नागरिकों को 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ दिया जाता है। इस योजना में काम करने वाले लोगों को सरकार के द्वारा मजदूरी दी जाती है।
यह मजदूरी अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रकार से होती है। वर्ष 2025 में सबसे अधिक मजदूरी दर 374 रूपये हरियाणा में है और सबसे कम 234 रूपये नागालेंड और अरुणाचल प्रदेश में है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार यह दर जारी करता है जिसे पीडीऍफ़ फोर्मेंट में ऑफिसियल पोर्टल पर जारी किया जाता है। इस पीडीऍफ़ को आप अपने डिवाइस में डाउनलोड करके सेव भी कर सकते है। आप प्रिंट पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है। नरेगा मस्टर रोल से आप अपनी नरेगा की जानकारी चेक कर सकते है।
NREGA app 2025: नरेगा एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
MGNREGA Wage rate Highlight
आर्टिकल का नाम | मनरेगा मजदूरी दर क्या है? |
योजना | मनरेगा योजना |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
वर्ष | 2025 |
ऑफिसियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
मनरेगा मजदूरी रेट 2025 क्या है?
नरेगा योजना में कार्य करने वाले लोगों को सरकार के द्वारा प्रतिदिन मजदूरी दी जाती है जो की मनरेगा मजदूरी दर है। आपके राज्य के आधार पर यह भिन्न होती है। सरकार यह राशी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रान्सफर करती है ताकि बिचोलिये इस राशी को खा ना सके। इसलिए यह राशी प्राप्त करने के लिए आपके पास बैंक खाता होना जरुरी है। अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है तो आपको जल्दी से खुलवा लेना चाहिए।
उसके बाद एक निश्चित समय अवधि में आपके खाते में सरकार पैसा ट्रान्सफर करती रहेगी। इस योजना का लाभ सबसे अधिक गरीब परिवार के नागरिकों को मिला है जिनकी वित्तीय स्थिति खराब है। नरेगा योजना के तहत मिलने वाली राशी का उपयोग करके आप अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बना सकते है और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते है।
राज्यों के अनुसार मनरेगा मजदूरी रेट
जैसा की हमने आपको बताया की अलग अलग राज्यों में यह दर अलग अलग प्रकार से दी जाती है जो इस प्रकार से है:
पंजाब | 322.00 रु. |
बिहार | 245.00 रु. |
मिजोरम | 266.00 रु. |
छत्तीसगढ़ | 243.00 रु. |
गुजरात | 280.00 रु. |
मेघालय | 254.00 रु. |
नागालैंड | 234.00 रु. |
महाराष्ट्र | 297.00 रु. |
मध्य प्रदेश | 243.00रु. |
हरियाणा | 374.00 रु. |
झारखंड | 245.00 रु. |
उत्तराखंड | 237.00 रु. |
आंध्र प्रदेश | 300.00 रु. |
पश्चिम बंगाल | 250.00 रु. |
असम | 249.00 रु. |
उत्तर प्रदेश | 237.00 रु. |
राजस्थान | 266.00 रु. |
हिमाचल प्रदेश | गैर अनुसूचित क्षेत्र – 236.00 रु. अनुसूचित क्षेत्र – 295.00 रु. |
तमिल नाडू | 319.00 रु. |
उड़ीसा | 254.00 रु. |
त्रिपुरा | 242.00 रु. |
सिक्किम सिक्किम (3 ग्राम पंचायतें – ज्ञानथांग, लाचुंग, लाचेन) | 249.00 रु. 374.00 रु. |
लक्षद्वीप | 304.00 रु. |
मणिपुर | 272.00 रु. |
दादर और नगर हवेली तथा दमन और दिउ | 324.00 रु. |
अंडमान और निकोबार | अंडमान जिला – 329.00 रु. निकोबार जिला – 347.00 रु. |
जम्मू और कश्मीर | 259.00 रु. |
पुडुचेरी | 294.00 रु. |
कर्नाटक | 349.00 रु. |
अरुणाचल प्रदेश | 234.00 रु. |
तेलंगाना | 300.00 रु. |
गोवा | 356.00 रु. |
लद्दाख | 259.00 रु. |
केरल | 346.00 रु. |
Voter list 2025 Download: 2 मिनट में वोटर लिस्ट डाउनलोड करना सीखें
मनरेगा मजदूरी दर का लाभ
जैसा की हम जानते है की ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी रोजगार की कमी है। रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार अनेक प्रकार के प्रयास कर रही है इन्ही में से एक नरेगा योजना है जिसके तहत 100 दिन का रोजगार लाभार्थी को दिया जाता है और प्रतिदिन वेतन दिया जाता है। यह योजना गरीब परिवार के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
मजदूरी दर को हर वर्ष ऑनलाइन जारी किया जाता है ताकि नागरिकों को यह चेक करने में कोई परेशानी ना हो। पहले लोगों को यह देखने के लिए सरकारी दफ्तर में जाना पड़ता था लेकिन अब वे घर बैठे इसे चेक कर सकते है। इससे लोगों के समय की और पैसो दोनी की बचत होगी।
नरेगा योजना
सरकार ने लोगों की मदद करने के लिए कई प्रकार की योजना चला रखी है जिनमे से नरेगा योजना एक है। इस योजना के तहत सरकार लोगों को रोजगार देती है जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में होता है। रोजगार करने वाले नागरिकों को प्रतिदिन मजदूरी सरकार की तरह से सीधे बैंक खाते में दी जाती है। आप नरेगा पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे होता है?
अगर आपके खाते में नरेगा की क़िस्त नहीं आ रही है तो हो सकता है की आपने अभी तक जॉब कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है। एक बार आवेदन करने के बाद आपके खाते में क़िस्त आना शुरू हो जाएगी:
- आवेदन करने के लिए आपको अपने विकास खंड कार्यालय में या फिर अगर आप गाँव है तो आपको ग्राम पंचायत में जाना होगा।
- उसके बाद जॉब कार्ड का फॉर्म लेना होगा और उसको सही सही भरना होगा।
- उसके बाद उस फॉर्म के साथ डॉक्यूमेंट अटेच करना होगा।
- इसके बाद इसे वहीँ पर जमा करवा देना है।
- इतना करने के बाद आपका नरेगा में आवेदन हो जायेगा और आपकी क़िस्त आना शुरू हो जाएगी।
- क़िस्त के पैसे लेने के लिए आपको नरेगा में प्रतिदिन कार्य के लिए जाना होगा।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके कोई भी व्यक्ति अपने राज्य की मनरेगा की मजदूरी दर को चेक कर सकता है। यह दर नई दर है जो सरकार के द्वारा जारी की गई है। अब से राज्य के लोगों को इसी दर के हिसाब से मजदूरी सरकार के द्वारा दी जाएगी। अगर आपको मनरेगा मजदूरी दर चेक करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप इस आर्टिकल के कमेंट में लिख सकते है।
FAQs
2025 में नरेगा की मजदूरी कितनी होगी?
अलग अलग राज्यो में यह दर अलग अलग प्रकार से है जैसे की सबसे अधिक हरियाणा में और सबसे कम अरुणाचल प्रदेश और नागालेंड में है।
नरेगा में 1 दिन की मजदूरी कितनी होती है?
एक दिन की मजदूरी दर सबसे अधिक 374 रूपये और सबसे कम 234 रूपये है।