Ladli Behna Yojana Online Apply 2025: सरकार ने महिलाओं की हर प्रकार से मदद करने के लिए कई प्रकार की योजना चलाई हुई है। इन्ही योजनाओं में से सबसे अधिक लोकप्रिय योजना लाडली बहना योजना है। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की है।
लाडली बहना योजना योजना को महिलाओं के कल्याण के लिए, उनके पर उनके बच्चो के स्वास्थय और पोषण में सुधार करने के लिए शुरू किया गया है। नये वर्ष के शुरू होते ही इस योजना में आवेदन शुरू प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। आप घर बैठे लाडली बहना पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in की मदद से आवेदन कर सकते है।
प्रदेश की जिन महिलाओं को लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के बारे में जानकारी नहीं है तो उनको हम इस आर्टिकल के माध्यम से आवेदन करने के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी देंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है।
Ladli Behna Yojana Online Apply 2025
चाहे भारत सरकार हो या फिर मध्य प्रदेश सरकार दोनों ने महिलाओं के लिए कल्याण के लिए अनेक प्रकार की सरकारी योजना शुरू की है। लाडली बहना योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रूपये सीधे बैंक खाते में देती है। यह पैसा लेने के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है।
सरकार सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से यह पैसा भेजती है। वर्ष 2023 में लाडली बहना योजना को शुरू किया गया था। जो विधवा महिलाएं या तलाकशुदा महिलाएं है वे भी लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती है। सरकार ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किये है ताकि आप योजना के बारे में अधिक ज जानकारी ले सकें।
PM Kisan DBT Payment check: पीएम किसान डीबीटी पेमेंट स्टेटस जारी
Ladli Behna Yojana Online Apply Highlight
आर्टिकल | लाडली बहना योजना में आवेदन करें |
राज्य | मध्य प्रदेश |
योजना प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
लाभार्थी | महिलाएं |
लाभ | 1250 रूपये प्रतिमाह |
मोड | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना के लाभ
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है क्यूंकि इस योजना के तहत सरकार 1250 रूपये की राशी सीधे बैंक खाते में देती है। सरकार लाडली बहना योजना के तहत इस राशी को अधिक भी कर सकती है इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिली है।
इस राशी का उपयोग लाभार्थी महिला अपने परिवार की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए और अपने और अपने बच्चो के पोषण के लिए कर सकती है। जो महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है उनको पैसो के लिए अब दूसरों के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है।
लाडली बहना योजना का उद्देश्य
समाज में महिलाओं को अधिक से अधिक सम्मान दिलाने और उनको अधिक से अधिक रोजगार देने और स्वास्थ्य बनाने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। महिलाएं इस योजना में आवेदन करके अपनी स्थिति को बेहतर कर सकती है। आवेदन करने के बाद महिलाएं लिस्ट में अपना नाम देख सकती है।
ई केवाईसी है जरुरी
आपको बता दे की इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ई केवाईसी करवाना बहुत जरुरी है। अगर आप ई केवाईसी नहीं करवाते है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आप इस प्रकार से अपनी ई केवाईसी खुद से कर सकते है:
- लाडली बहना योजना की ई केवाईसी करने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश के समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई केवाईसी करें के आप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा इसमें आपको सदस्य का समग्र आईडी को दर्ज करना है और खोजें पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आपकी कुक जानकारी आ जाएगी।
- ई केवाईसी करें के सेक्शन में आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी वेरीफाई करना है।
- अगर आपका ओटीपी सफलतापूर्वक हो जाता है तो आपकी ई केवाईसी इस प्रकार से हो जाएगी।
₹50,000 लोन के लिए अभी आवेदन करें: HDFC Bank personal loan
आधार लिंक है जरुरी
लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक खाता होना जरुरी है। और सबसे जरुरी चीज है की आपके बैंक खाते में आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। अगर आपने अभी तक लिंक नहीं किया है तो आपको अभी लिंक करवाना होगा क्यूंकि अगर आप लिंक नहीं करवाते है तो आपका डीबीटी इनेबल नहीं होगा और उसके बिना आप पैसा नहीं ले पाएंगे।
आवेदन करने के लिए पात्रता
लाडली बहना योजना के लिए हर कोई महिला आवेदन नहीं कर सकती है। आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होगा जो यहाँ पर दी गई है:
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक महिला हो।
- सभी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं पात्र है।
- महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
- महिला की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक ना हो।
- परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण
- पहचान प्रमाण
- आयु प्रमाण
लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- लाडली बहना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ग्राम पंचायत या फिर वार्ड कार्यालय में जाना होगा।
- वहां पर जाकर आपको इस योजना का फॉर्म लेना होगा।
- महिला को खुद को आवेदन स्थल पर जाना होगा।
- वहां पर जाकर उसको फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट देने होंगे।
- महिला की फोटो भी वहाँ ली जाएगी।
- वहां अधिकारी आपके फॉर्म को ऑनलाइन कर देंगे और इस प्रकार से आपका आवेदन लाडली बहना योजना के लिए हो जायेगा।
लाडली बहना योजना स्टेटस कैसे देखें?
आवेदन करने के बाद आप स्टेटस चेक कर सकते है और स्टेटस के माध्यम से आप पता कर सकते है की आपका आवेदन हुआ है या फिर नहीं हुआ है। आप इस प्रकार से स्टेटस चेक कर सकते है:
- स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले लाडली बहना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे की पंजीयन नंबर या समग्र आईडी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको केप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो आपको दर्ज करना है और वेरीफाई करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने आपका स्टेटस आ जायेगा।
Apang Yojana online form: अपंग योजना ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन करें
लाडली बहना योजना लिस्ट कैसे देखें?
आपका आवेदन करने के बाद अगर आप इस योजना के लिए पात्र पाए जाते है तो आपका नाम सूचि में जोड़ दिया जायेगा जिसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते है:
- सूचि चेक करने के लिए आपको लाडली बहना पोर्टल पर आना होगा।
- इसके बाद लाभार्थी सूचि पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी वेरीफाई करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने लिस्ट आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते है।