Labour card online apply 2025: लेबर कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट होता है इसे श्रमिक कार्ड भी कहते है। देश के सभी श्रमिकों के पास यह कार्ड होता है जिनके पास नहीं है वे इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। लेबर कार्ड एक सरकारी डॉक्यूमेंट है इस कार्ड की मदद से श्रमिक देश के किसी भी कोने में जाकर या किसी भी राज्य में जाकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।
श्रमिकों के लिए यह कार्ड बहुत जरुरी है। प्रतेक राज्य ने अपने अपने राज्य में लेबर कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट जारी की हुई है जिस पर जाकर आप लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अगर आप एक श्रमिक है और आपको यह कार्ड बनाना नहीं आता है तो आप इस आर्टिकल में दिए गये स्टेप फॉलो करके इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।
Labour card online apply 2025
असंघठित क्षेत्र में जितने भी श्रमिक काम करते है उन सभी के लिए यह कार्ड होता है इस कार्ड की मदद से श्रमिकों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं के लाभ जैसे की स्वास्थय योजनायें, श्रम कल्याण योजना, श्रमिकों के बच्चो के लिए छात्रवृति योजना, पेंशन योजना, किसान योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिलता है। श्रमिकों को लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कहीं जाना नहीं है।
श्रमिक अब घर बैठे ऑफिसियल पोर्टल के माध्यम से इस कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है और रजिस्ट्रेशन होने के बाद अपने लेबर कार्ड का स्टेटस भी ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते है। लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आप कभी भी अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है ताकि आपको फिजिकल कार्ड अपने साथ लेकर घुमने की जरूरत नहीं है।
एसबीआई पशुपालन लोन के लिए आवेदन करें
Labour card online apply Highlight
आर्टिकल | लेबर कार्ड कैसे बनाएं |
लाभार्थी | श्रमिक |
लाभ | सरकारी सुविधाओं का लाभ |
मोड | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
वर्ष | 2025 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://labour.gov.in/ |
लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई के लाभ
यह एक एसा कार्ड होता है जो श्रमिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्यूंकि इस कार्ड की मदद से श्रमिकों को कई प्रकार के सरकारी और निजी लाभ मिलते है। सीमेंट बनाने वाले, पथर तोड़ने वाले, बढई, नाई आदि सभी प्रकार के श्रमिक इस लेबर कार्ड के लिए पात्र होते है। श्रमिकों के बच्चो को छात्रवृति योजना जैसी योजनाओं का लाभ इस कार्ड की मदद से मिलता है।
पहले श्रमिकों को यह कार्ड बनाने के लिए सरकारी दफ्तर में जाना होता था लेकिन अब इस ऑनलाइन दुनिया में सरकार ने ऑनलाइन सुविधा दी है जिससे श्रमिकों को अपना पैसा और समय खर्च करके सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है वे घर बैठे इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है और घर बैठे इस कार्ड को प्राप्त कर सकते है।
लेबर कार्ड का उद्देश्य
इस कार्ड को शुरू करने के पिच्छे सरकार का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की वित्तीय और आर्थिक मदद करना है बहुत से ऐसे श्रमिक है जो गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन कर रहे है उनके पास रहने खाने पिने की अधिक सुविधा नहीं है। ऐसे में उनको कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन लेबर कार्ड की मदद से वे कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है।
इसलिए यह कार्ड सभी प्रकार के श्रमिकों को दिया जाता है। भारत सरकार ने श्रमिकों की मदद करने के लिए ई श्रम कार्ड को भी शुरू किया है। लेबर कार्ड की मदद से पेंशन, स्वास्थय योजना जैसी कई प्रकार की सुविधा गरीब श्रमिकों को दी जाती है।
लेबर कार्ड के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिये।
- सभी प्रकार के श्रमिक इस कार्ड के लिए पात्र है।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या इससे अधिक हो।
- कम से कम 90 दिन एक श्रमिक के रूप में कार्य किया हो।
लेबर कार्ड के लिए डॉक्यूमेंट
- पहचान प्रमाण
- निवास प्रमाण
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- नरेगा जॉब कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करें
अगर आप इस कार्ड के लिए पात्रता रखते है तो आप इस प्रकार से ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है:
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको लेबर कार्ड से जुड़ी कई प्रकार की जानकारी दिखाई देगी जो आपको पढनी है।
- आवेदन करें के लिए आपको अप्लाई नाउ के आप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने श्रम कार्ड का फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- आपको इस फॉर्म को पूरा भरना है जैसे की आपका नाम, पिता, माता का नाम, एड्रेस आदि।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करना है।
- इतना करने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन हो जायेगा।
- आवेदन सरकारी कर्मचारियों के माध्यम से वेरीफाई किये जायेंगे अगर आपका फॉर्म अप्रूवल हो जाता है तो आपको लेबर कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
लेबर कार्ड स्टेटस चेक करें
ऑनलाइन इस कार्ड के लिए अप्लाई करने के बाद आप ऑनलाइन ही अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है जो इस प्रकार है:
- आपको अपने राज्य की श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको एप्लीकेशन स्टेटस के आप्शन पर आना है।
- इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद चेक स्टेटस पर क्लिक करना है और इतना करने के बाद आपके सामने आपके आवेदन का स्टेटस आ जायेगा।
- यहाँ पर आप देख सकते है की आपका लेबर कार्ड बना है या फिर नहीं।
इस प्रकार से कोई भी श्रमिक अपना लेबर कार्ड बना सकता है। आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर इस कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन भी करवा सकते है या फिर सीधे श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते है। एक बार कार्ड बनने के बाद आप इस कार्ड से मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते है। श्रमिकों के लिए यह कार्ड बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है इसलिए प्रतेक श्रमिक को लेबर कार्ड बनाना चाहिए।
FAQs
लेबर कार्ड क्या होता है?
श्रमिकों के लिए यह कार्ड सरकार जारी करती है इस कार्ड की मदद से श्रमिक कई प्रकार की सरकारी सुविधाओं के साथ साथ रोजगार प्राप्त कर सकते है।
क्या में इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
आप अपने राज्य की श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इस कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
इस कार्ड को कोन बनवा सकता है?
सभी प्रकार के श्रमिक जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है वे इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।