e-Shram Card apply online 2025: ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई ऐसे करें

e-Shram Card apply online 2025: देश के श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है जिसे भारत सरकार ने देश के सभी प्रकार के श्रमिकों के लिए शुरू किया है। कोई भी श्रमिक जो यह कार्ड बनवाना चाहता है वह सरकार के द्वारा शुरू किये गये ई-श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है।

जिस प्रकार से हमारे पास पहले लेबर कार्ड हुवा करता था , ई-श्रम कार्ड भी उसी प्रकार से है लेकिन इसे भारत सरकार ने शुरू किया है और इस कार्ड की मदद से अनेक प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। जिन श्रमिकों को यह कार्ड नहीं बनाना आता है वे इस आर्टिकल की मदद से बना सकते है इस आर्टिकल में ई-श्रम कार्ड को बनाने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया है।

e-Shram Card apply online

पहले सरकार के पास श्रमिकों का कोई पुख्ता डेटा नहीं होता था इसलिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड को शुरू किया है क्यूंकि जब भी श्रमिक ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेंगे तो सरकार के पास उनका डेटा जायेगा जिसके माध्यम से सरकार यह पता लगा सकती है की हमारे देश में कितने श्रमिक है और उस हिसाब से कोई भी नई सरकारी योजना लेकर आ सकती है।

श्रमिकों के लिए सरकार समय समय पर कई प्रकार की सुविधा लेकर आ रही है जिनमे से ई-श्रम कार्ड एक है। यह एक सभी प्रकार के श्रमिक बना सकते है इस कार्ड की मदद से भारत सरकार की कई प्रकार की योजना जैसे की पेंशन योजना, छात्रवृति योजना, किसान योजना जैसी सुविधाओं का लाभ आप ले सकते है।

NREGA Job Card: मोबाइल से जॉब कार्ड बनाएं, यहाँ जानें प्रोसेस

e-Shram Card apply online Highlight

आर्टिकलई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई करें
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभार्थीश्रमिक
लाभश्रमिकों को कार्ड देना
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटeshram.gov.in

ई-श्रम कार्ड लाभ

देश के श्रमिकों के पास कभी कभी रोजगार ना होने की वजह से उनको कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन इस कार्ड के शुरू होने के बाद श्रमिक इस कार्ड की मदद से देश के किसी भी राज्य में जाकर रोजगार ले सकते है। इस कार्ड पर आपको एक यूनिक नंबर भी मिलता है जिस प्रकार से आधार कार्ड पर एक यूनिक नंबर होता है उसी प्रकार से यह नंबर होता है।

एक श्रमिक कार्ड जो ई श्रमिक कार्ड का नंबर है वह किसी दुसरे का नहीं हो सकता है। कई राज्यों की सरकार प्रतिमाह 1000 रूपये या अधिक की राशी भी लाभार्थी को सीधे उनके बैंक खाते में दे रही है। इसके अलावा कई प्रकार की सरकारी सुविधाएँ, चिकित्सा सुविधा भी लोगों को श्रमिक कार्ड की मदद से दी जा रही है।

ई-श्रम कार्ड का उद्देश्य

श्रमिक कर को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के श्रमिकों की मदद करना है। बहुत से श्रमिक ऐसे है जो गरीब परिवार से है जिनके परिवार का पालन पोषण बहुत मुश्किल से होता है लेकिन इस योजना के शुरू होने के बाद सरकार लोगों को कई प्रकार के लाभ दे रही है जिससे श्रमिकों के परिवार की स्थिति में सुधार हो रहा है।

श्रमिकों को यह ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए कहीं जाना भाई नहीं पड़ेगा क्यूंकि सरकार ने पोर्टल बनाया हुआ है जिसके माध्यम से आप घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस कार्ड की मदद से सरकार श्रमिकों को कौशल भी प्रदान करती है। ताकि वे नई स्किल सीखकर अच्छा रोजगार प्राप्त कर सके।

आवेदन के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सभी प्रकार के श्रमिक इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है।
  • आवेदक की आयु 16 वर्ष या इससे अधिक हो।
  • आवेदक एक आयकर दाता ना हो।
  • सभी गरीब श्रमिक इस कार्ड के लिए पात्र है।

आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • आयु प्रमाण
  • पहचान प्रमाण

ई-श्रम कार्ड योजना में मिलेंगे प्रतिमाह 3000 रूपये: e-Shram Card Yojana

ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले ई श्रम पोर्टल https://eshram.gov.in/ पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और केप्चा कोड दर्ज करके सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा वो आपको दर्ज करना है और वेरीफाई करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड का फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  • आपको सही सही फॉर्म भरना है और जरुरी डॉक्यूमेंट इसके साथ अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपका कार्ड तुरंत बन जायेगा और आपको आपका 12 अंकों का यूनिक आईड नंबर दिखाई देगा।
  • आप इन नंबर पर क्लिक करके अपना पूरा कार्ड देख सकते है।

ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • एक बार कार्ड बना जाने के बाद आप ई श्रम पोर्टल के माध्यम से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है इसके लिए आपको पोर्टल पर आना होगा।
  • पोर्टल पर आने के बाद आपको लॉग इन पर क्लिक करना है।
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके आपको लॉग इन करना है।
  • लॉग इन होने के बाद आपको सामने आपका कार्ड दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड के आप्शन पर क्लिक करे और यह कार्ड आपके डिवाइस में पीडीऍफ़ फोर्मेट में डाउनलोड हो जायेगा।

ई-श्रम कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

समय समय पर सरकार ई श्रमिक कार्ड की लिस्ट जारी करती रहती है ताकि श्रमिक इस सूचि में अपना नाम चेक कर सके। इस सूचि में जिन श्रमिकों का नाम आ जाता है वे कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। यह सूचि आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आकर बेनिफिशियरी लिस्ट के आप्शन पर क्लिक करके ए-श्रम कार्ड की लिस्ट चेक कर सकते है।

ई श्रम कार्ड बैलेंस चेक करें

कुछ राज्य श्रमिकों को प्रतिमाह 1000 रूपये या इससे अधिक की राशी दे रहे है ये श्रमिक निचे दिए गये स्टेप फॉलो करके अपना बैलेंस चेक कर सकते है:

  • लाभार्थी को राज्य के ई श्रम पोर्टल पर आना होगा।
  • होम पेज पर आपको बैलेंस चेक के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कुछ विवरण आपको दर्ज करना है और चेक पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने ई श्रम कार्ड का बैलेंस विवरण आ जायेगा।

PM kisan 19th installment date 2025: 19वीं क़िस्त की तारीख जारी, इस दिन आयेंगे 2000 रूपये

देश का कोई भी श्रमिक इस आर्टिकल की मदद से ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इस आर्टिकल में इस कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ साथ हमने आपको यह भी बताया है की इस कार्ड को आप किस प्रकार से अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने के बाद आप इस कार्ड का उपयोग अपने किसी भी प्रकार के कार्य में सरकारी डॉक्यूमेंट के रूप में कर सकते है। आप घर बैठे इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

FAQs

ई श्रम कार्ड क्या है?

श्रम एंव रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया यह एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जिसका लाभ देश के श्रमिकों को दिया जाता है।

श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?

आप ई श्रम पोर्टल पर जाकर या अपने बैंक में जाकर अपना पैसा चेक कर सकते है की पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।

इस कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?

आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

Join WhatsApp

sarkari yojana