Aadhar link Bank account: यदि आपने अभी तक अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको अभी कर लेना चाहिए। अगर आप लिंक नहीं करते है तो आप कई प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित रह सकते है। अच्छी बात यह है की आप ऑनलाइन भी लिंक कर सकते है।
जैसे ही आप आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करते है तो आपको प्रतेक सरकारी योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा जो आधार कार्ड से लिंक है और जिनका लाभ आपको सीधे बैंक खाते में मिल रहा है। इसलिए जल्द से जल्द आपको बैंक में जाकर या ऑनलाइन आधार को लिंक करवा देना चाहिए।
जिन लोगों को यह नहीं पता है की किस प्रकार से उनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करना होता है उनके लिए हम यह आर्टिकल लेकर आये है। इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने के बारे में जानकारी दी है जिसे आप पढ़ सकते है।
Aadhar link Bank account
आधार कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट होता है जिसे भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया है। आज के समय में सभी सरकारी योजनाओं को आधार कार्ड से लिंक किया गया है। आप जिस भी योजना में आवेदन करते है, नया डॉक्यूमेंट बनाते है या फिर स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेते है तो आपको आधार कार्ड देना ही होता है।
PM Kisan beneficiary status: पीएम किसान योजना 2000 रूपये का स्टेटस ऐसे करें चेक
जब हम बैंक में खाता खुलवाते है तो उस समय आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है लेकिन बहुत बार हम बैंक में खाता खुलवाते समय आधार कार्ड को लिंक करवाना भूल जाते है। अगर आप भी लिंक करवाना भूल गए है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्यूंकि अब आप घर बैठे इसे ऑनलाइन लिंक करवा सकते है।
Aadhar link Bank account Highlight
आर्टिकल | आधार को बैंक खाते से लिंक करें |
राज्य | सभी राज्यों के लिए |
लाभार्थी | देश के लोग |
लाभ | सरकारी सुविधाओं का लाभ |
मोड | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधार कार्ड लिंक के लाभ
आधार कार्ड हमारे देश में एक एसा डॉक्यूमेंट है जो सभी व्यक्ति के पास होता है चाहे वह अमीर हो या फिर गरीब हो। यह कार्ड हमारे लिए एक पहचान का काम करता है। इसलिए किसी भी सरकारी या निजी सुविधा का लाभ लेने के लिए हमारे पास आधार कार्ड का होना जरुरी है।
इसी बैंक अगर आप बैंक में अपने आधार को लिंक करवाते है तो आपका डीबीटी इनेबल हो जायेगा। आज के समय में किसी भी सरकारी योजना का या निजी योजना का पैसा बैंक में डीबीटी के माध्यम से ट्रान्सफर किया जाता है। अगर आपका डीबीटी इनेबल नहीं होता है तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा।
आधार को लिंक कैसे किया जाता है?
बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करने के कई तरीके हो सकते है। जैसे की आप मोबाइल एप से ऑनलाइन कर सकते है, बैंक की वेबसाइट पर जाकर, बैंक में जाकर, नेट बैंकिंग के माध्यम से, एसएमएस के माध्यम से, एटीएम के माध्यम से या आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इसे लिंक करवा सकते है।
आधार लिंक के लिए पात्रता
जिन लोगों के पास बैंक खाता है वे सभी अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कर सकते है। इसके लिए कोई निश्चित पात्रता नहीं है। अगर आप बैंक में खाता खुलवाते है तो आपको उसी समय आधार कार्ड भी देना होता है चाहे आपकी आयु कोई भी हो या फिर आप किसी भी प्रकार का खाता खुलवा रहे है।
Ration Card ekyc: राशन कार्ड धारकों को जल्द करवाना होगा ई केवाईसी तभी मिलेगा राशन
आधार लिंक के लिए डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण
- मोबाइल नंबर
- आधार लिंक करने का फॉर्म
- अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट
बैंक खाते से आधार लिंक है या नहीं कैसे पता करें?
आधार कार्ड को लिंक करवाने से पहले आपको यह पता कर लेना चाहिए की आपके बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक है या फिर नहीं है:
- आधार लिंक के बारे में चेक करने के लिए आपको आधार पोर्टल पर आना होगा।
- होम पेज पर आपको कई प्रकार के आप्शन दिखाई देंगे जिनमे से आपको चेक आधार/बैंकिंग लिंकिंग स्टेटस के आप्शन पर क्लिक करना है।
- इस पेज पर आने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटिपी वेरीफाई करे ।
- इतना करने के बाद आपके सामने विवरण आ जायेगा की आपके बैंक खाते में आपका आधार कार्ड लिंक है या फिर नहीं है।
ऑनलाइन लिंक कैसे करें?
आप ऑनलाइन बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कर सकते है। इसके लिए आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो कर सकते है:
- इसके लिए आपको बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का लाभ लेना होगा।
- आपका खाता जिस भी बैंक में है आपको उस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग की वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- उसके बाद यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से आपको लॉग इन करना होगा।
- फिर आपको आधार लिंक का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरीफाई करें।
- इतना करने के बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो जायेगा।
ऑफलाइन लिंक कैसे करें?
अगर आपको बैंक खाते में आधार ऑनलाइन लिंक करना नहीं आता है तो आप इसे ऑफलाइन भी कर सकते है। इसके लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आपको बैंक की शाखा में जाना होगा जिस बैंक में आपका खाता है।
- उसके बाद आपको आधार को लिंक करने का फॉर्म लेना होगा और उसमे जरुरी विवरण जैसे की आपका आधार नंबर, नाम आदि दर्ज करना है।
- फिर आधार की कॉपी इसके साथ अटेच करनी है।
- और इस फॉर्म को आपको बैंक में जमा करवा देना है।
- बैंक के कर्मचारी आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक कर देंगे।
BOB Personal loan apply online: बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ऐसे लें
मोबाइल एप से लिंक कैसे करें?
आज के समय में हर बैंक ने मोबाइल सेवा दे रखी है जिसके माध्यम से हम बैंक की किसी भी प्रकार की सुविधा का लाभ ले सकते है:
- आपको सबसे पहले अपने बैंक के मोबाइल एप को इनस्टॉल करना है।
- फिर इस एप को ओपन करना है और इसमें यूजर नाम और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना है।
- इसके बाद आधार लिंक के सेक्शन में जाना है और अपने आधार कार्ड को दर्ज करना है।
- इसके बाद लिंक कर देना है।
- इस प्रकार से आप किसी भी बैंक के एप को ओपन करके लिंक कर सकते है।