Atal Pension Yojana Premium Chart 2025: अटल पेंशन योजना एक भारत सरकार की पेंशन योजना है जिसका लाभ देश के प्रतेक नागरिक ले सकते है। इस योजना में आपको प्रीमियम देना होता है इस प्रीमियम की जानकारी आप अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। यह चार्ट आप पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है।
इस चार्ट देखने के बाद आप यह पता लगा सकते है की आपको कितना प्रीमियम देना होता है इस चार्ट को सरकार के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया जाता हैं। जिन लोगों को अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट को देखने या डाउनलोड करने के बारे में जानकारी नहीं है वे इस आर्टिकल के माध्यम से इसे चेक कर सकते है।
Atal Pension Yojana Premium Chart PDF
अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रीमियम देना होता है। इस प्रीमियम की राशी आपके द्वारा ली जाने वाली पेंशन की राशी पर निर्भर करती है। आपकी आयु के आधार पर भी यह प्रीमियम की राशी भिन्न होती है। प्रीमियम की राशी को आप अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट pdf डाउनलोड करके चेक कर सकते है। पीडीऍफ़ में प्रीमियम की राशी आयु और पेंशन राशी के आधार पर दिखाई गई है।
अटल पेंशन योजना का लाभ कोई भी 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु का व्यक्ति ले सकता है और जब आपकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक हो जाती है तब आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इस योजना के तहत 1000 रूपये से 5000 रूपये तक की पेंशन राशी प्रतिमाह दी जाती है। अगर आप प्रीमियम अधिक देते है तो आपको अधिक पेंशन मिलेगी।
योजना | अटल पेंशन योजना |
योजना का प्रकार | भारत सरकार की योजना |
लाभ | प्रतिमाह पेंशन |
पेंशन राशी | 1000 रूपये से 5000 रूपये प्रतिमाह |
लाभार्थी | देश के लोग |
चार्ट मोड | ऑनलाइन |
प्रीमियम चार्ट डाउनलोड | डाउनलोड करें |
Village Wise Ration Card list: अपने गाँव की राशन कार्ड सूचि ऐसे देखें
अटल पेंशन योजना के बारे में
अटल पेंशन योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है। इस योजना के तहत सरकार नागरिकों को पेंशन देती है ताकि बुढ़ापे में उनको किसी दूसरों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े। अगर पति और पत्नी दोनों साथ में इस योजना में आवेदन करते है तो वे 10,000 रूपये की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त कर सकते है। इस योजना में अगर आप प्रीमियम कम देते है तो आपको कम पेंशन राशी मिलेगी और अगर प्रीमियम अधिक जमा करते है तो आपको अधिक पेंशन प्राप्त कर सकते है।
प्रीमियम चार्ट का लाभ
इस चार्ट को सरकार के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किआ गया है ताकि लोगों को दिया जाने वाले प्रीमियम की जानकारी लेने के लिए किसी सरकारी दफ्तर में ना जाना पड़े। आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल फोन में चेक कर सकते है और आप अपनी आयु के हिसाब से देख सकते है की अगर आप अभी इस योजना में आवेदन करते है तो आपको कितना प्रीमियम जमा करना होगा।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट
आप निचे दी गई तालिका के माध्यम से प्रीमियम की राशी को समझ सकते है। इसमें आयु, पेंशन की राशी और प्रीमियम की दर को दिखाया गया है:
आवेदन की आयु | योगदान के वर्ष | फर्स्ट मंथली पेंशन राशी 1000 रूपये | सेकंड मंथली पेंशन राशी 2000 रूपये | थर्ड मंथली पेंशन राशी 3000 रूपये | फोर्थ मंथली पेंशन राशी 4000 रूपये | फिफ्थ मंथली पेंशन राशी 5000 रूपये |
---|---|---|---|---|---|---|
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
उपर दी गई तालिका में आप देख सकते है की जब आप किस आयु में आवेदन करते है तो आपको कितने प्रीमियम देना होता है, कितने वर्ष तक और कितना देना होता है। उसके बाद आप देख सकते है की अगर आप हर महीने 1000 रूपये की पेंशन प्राप्त करना चाहते है तो आपको कितना जमा करना होगा और अगर आप 2000 रूपये या 5000 रूपये की पेंशन राशी प्रतिमाह लेना चाहते है तो आपको कितना जमा करना होगा।
घर बैठे लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करें
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। अगर आप भी अटल पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको पहले पता होना चाहिए की इस योजना में जुड़ने के लिए आपको कितना प्रीमियम देना होगा। पेंशन राशी के आधार पर और आयु के आधार पर प्रीमियम की राशी अलग अलग प्रकार से दी जाती है जिसको आप चार्ट के माध्यम से समझ सकते है।
FAQs
अटल पेंशन योजना में प्रीमियम की राशी कितनी है?
इस योजना में न्यूनतम प्रीमियम 42 रूपये और अधिक प्रीमियम 1454 रूपये प्रतिमाह है।
प्रीमियम चार्ट कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?
आप अटल पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इस चार्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।