Ration Card eKYC New update 2025: राशन कार्ड ई केवाईसी को लेकर सरकार ने एक नया अपडेट जारी किया है। अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप राशन ले रहे है तो आपके लिए यह बहुत जरुरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपनी राशन कार्ड ई केवाईसी (Ration Card eKYC) को अपडेट नहीं किया है तो इसे कर लें।
अगर आप अपडेट नहीं करते है तो आपका राशन बंद हो सकता है इसलिए जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी को अपडेट करवा लें। आप अपने नजदीकी राशन की दूकान पर जाकर या फिर राशन डीलर से सम्पर्क करके अपडेट करवा सकते है।
इस आर्टिकल में हम आपको राशन कार्ड ई केवाईसी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। बहुत से लोग ऐसे है जिनको अपडेट करने के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए आपके लिए यह आर्टिकल हम लेकर आये है। इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी दी गई है।
Ration Card eKYC New update 2025
राशन कार्ड एक बहुत जरुरी डॉक्यूमेंट है। इसे खाद्द विभाग भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाया जाता है। राशन कार्ड में हो रहे भरष्टाचार को कम करने के लिए और सही लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने राशन कार्ड ई केवाईसी 2025 को शुरू किया है।
लेकिन राशन कार्ड से जुड़े लाभ लेने के लिए आपको अपनी ई केवाईसी को अपडेट करना होगा। समय पर ई केवाईसी को अपडेट करने पर आपका राशन आना शुरू हो जायेगा। आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों प्रकार से अपनी राशन कार्ड ई केवाईसी कर सकते है।
नरेगा MIS रिपोर्ट जारी 2025: Nrega MIS Report, ऐसे करें ऑनलाइन चेक
Ration Card eKYC New update 2025 Highlight
आर्टिकल | राशन कार्ड इ केवाईसी कैसे करें |
योजना | राशन कार्ड योजना |
वर्ष | 2025 |
मोड | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राशन कार्ड धारक |
ऑफिसियल वेबसाइट | nfsa.gov.in |
राशन कार्ड के बारे में
यह सरकारी डॉक्यूमेंट है जिसे खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा शुरू किया गया है। राशन कार्ड की मदद से आप सरकारी राशन बहुत कम दर पर प्राप्त कर सकते है। आप गेहूं. चावल, दाल आदि बहुत कम दर पर या फिर फ्री में राशन कार्ड की मदद से ले सकते है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप इस कार्ड के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
राशन कार्ड ई केवाईसी के लाभ
आजे के समय में राशन कार्ड से अनेक भरष्टाचार हो रहे थे। जो लोग राशन कार्ड के पात्र भी नहीं है वे भी इस कार्ड की मदद से सरकारी राशन ले रहे थे। लेकिन सरकार ने जब से ई केवाईसी प्रक्रिया को शुरू किया है तो अब केवल वे ही लोग राशन कार्ड का लाभ ले रहे है जो इसके लिए सच में पात्र होते है।
अब केवल पात्र लोगों के खाते में ही लाभ मिल रहा है। राशन कार्ड की मदद से कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में मिल रहा है। जिन लोगों को लाभ नहीं मील रहा था अब राशन कार्ड ई केवाईसी करने के बाद उन लोगों को भी राशन कार्ड का लाभ मिल पायेगा।
राशन कार्ड eKYC का उद्देश्य
राशन कार्ड ई केवाईसी करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य सही लोगों तक इसका लाभ पहुँचाना है। ऐसे लोग जो राशन कार्ड से जुड़े लाभ लेने के लिए पात्र भी नहीं थे वे भी पहले इस योजना का लाभ ले रहे थे लेकिन अब ई केवाईसी करने के बाद केवल पात्र लोग ही राशन कार्ड का लाभ ले सकते है। सरकार के द्वारा राशन कार्ड ई केवाईसी को शुरू करने का एक सराहनीय कदम उठाया गया है।
SBI Bakri Palan loan 2025: SBI दे रहा है बकरी पालन के लिए लोन
राशन कार्ड ई केवाईसी कैसे की जाती है?
ई केवाईसी का मतलब होता है आपके आधार कार्ड को आपके राशन कार्ड के साथ जोड़ना। आप कई प्रकार से अपनी राशन कार्ड की ई केवाईसी कर सकते है। आप मेरा राशन एप डाउनलोड करके, राशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट से या फिर अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर अपनी ई केवाईसी करवा सकते है। इन सभी के बारे में जानकारी विस्तार से दी गई है।
मेरा राशन एप से कैसे ई केवाईसी करें?
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में मेरा राशन एप को डाउनलोड करना होगा।
- इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
- उसके बाद सर्च बॉक्स में इस एप को सर्च करना है और एप आपके सामने आ जायेगा।
- आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना है और इतना करने के बाद आपके डिवाइस में यह एप डाउनलोड हो जायेगा।
- डाउनलोड होने के बाद आपको यह एप ओपन करना है।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें और अपने ओटीपी वेरीफाई करें।
- फिर मेनेज फॅमिली डिटेल्स के आप्शन पर क्लिक करें।
- फिर विवरण दर्ज करें और अपनी ई केवाईसी को पूरा करें।
राशन की दूकान से कैसे करें?
- राशन की दुकान से करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी राशन कार्ड दूकान पर जाना होगा।
- आपको अपना आधार कार्ड राशन डीलर के पास लेकर जाना होगा।
- राशन डीलर से सम्पर्क करें।
- उसे अपना आधार कार्ड नंबर और राशन कार्ड विवरण दें।
- राशन डीलर तुरंत पोस मशीन से आपकी ई केवाईसी कर देगा।
MGNREGA Wage rate 2025: नई मनरेगा मजदूरी रेट जारी ऐसे देखें
राशन पोर्टल से ई केवाईसी कैसे करें?
- राशन पोर्टल से राशन कार्ड ई केवाईसी करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की खाद्द विभाग पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- आप राशन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट से अपने राज्य की खाद्द विभाग वेबसाइट पर आ सकते है।
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको ई केवाईसी का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
- इतना करने के बाद आपकी ई केवाईसी हो जाएगी।